लालकुआं। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन लालकुआं द्वारा हिंदी पत्रकारिता में सनसनी और पत्रकारों की जिम्मेदारी विषय पर आयोजित संगोष्ठी में व्यापक चर्चा की गयी।
यहां आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी ने कहा कि समाज में जन जागरूकता लाने एवं क्षेत्र के विकास में पत्रकारों का बहुत योगदान है, पत्रकारिता के कारण समाज का प्रत्येक वर्ग एवं विभाग गुणवत्ता का ध्यान देता है, आज के दौर में पत्रकारिता में सनसनी पूर्ण खबरे से पत्रकारिता में सत्यता की चुनौतियां बढ़ गई है। उन्होंने समय-समय पर युवा और नये पत्रकारों के प्रशिक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। जिला सूचनाधिकारी गिरजाशंकर जोशी ने कहा कि आज के दौर में पत्रकारों द्वारा पत्रकारिता संवेदनशीलता के साथ की जानी चाहिए, खबरों में तथ्य एवं संवेदनशीलता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जनपक्षीय पत्रकारिता पर अधिक ध्यान देने का आह्वान करते हुए कहा कि आज समाज में सबसे अधिक विश्वास लोग अखबारों व मीडिया पर कर रहे हैं, जिसके अनुरूप पत्रकारों को भी समाज में व्याप्त बुराइयों के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य करना होगा। उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश महामंत्री प्रयाग पांडे ने हिंदी पत्रकारिता में सनसनी और पत्रकारों की जिम्मेदारी विषय पर प्रकाश डालते हुए युवा पत्रकारों को उनके नैतिक कर्तव्य समझाए।
इससे पूर्व कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष बीसी भट्ट, प्रदेश सचिव डॉ विपिन चंद्रा, माधव पालीवाल, ओपी पांडे, जगमोहन रौतेला, उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के हल्द्वानी इकाई के अध्यक्ष संजय प्रसाद, महामंत्री दीपक भंडारी, वरिष्ठ पत्रकार भगवान सिंह गंगोला, यूनियन की लालकुआं के अध्यक्ष रंजीत बोरा, महामंत्री दीप जोशी, पत्रकार राजेश नेगी, प्रकाश जोशी, ओपी अग्निहोत्री, हरीश बिसौती, बसन्त पांडे, जीवन जोशी, अजय उप्रेती, मुकेश कुमार, शैलेंद्र सिंह, अजय अनेजा, अंजलि पन्त, गीता भट्ट, शानू, संजय जोशी, जीवन गोस्वामी, मुकुल आर्य, जफर अंसारी, राजीव गुप्ता, वैभवी भट्ट, हेम जोशी, हरीश पनेरु, मुन्ना अंसारी, दीवान सिंह बिष्ट और हरीश भट्ट सहित भारी संख्या में पत्रकार मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार राजेंद्र पंत रमाकांत ने किया।
पत्रकारिता दिवस पर संगोष्ठी: जन सरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता करने का आह्वान
