लालकुआं: पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, हल्दूचौड़ चौराहे पर गैस रिसाव पर पाया काबू

खबर शेयर करें

हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी और पुलिस टीम ने सिलेंडरों के वाल्व बंद कर कैंटर को सुरक्षित हटाया, कोई जनहानि नहीं हुई।

लालकुआं। हल्दूचौड़ चौराहे पर सोमवार को गैस सिलेंडरों से भरे कैंटर में अचानक गैस रिसाव होने से अफरा-तफरी मच गई। रिसाव की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रित किया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
पुलिस के अनुसार, हल्दूचौड़ चौराहे पर सड़क के बीच खड़े कैंटर (UP 25 JT 3733) से चलते समय गैस रिसाव होने की सूचना मिली थी। सूचना पर उपनिरीक्षक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कैंटर में रखे गैस सिलेंडरों से काफी मात्रा में गैस रिस रही थी, जबकि चालक वाहन छोड़कर मौके से चला गया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: नरभक्षी गुलदार के आंतक से मिली निजात , ग्रामीणों ने ली राहत की सांस


पुलिस टीम ने सतर्कता बरतते हुए सिलेंडरों के वाल्व बंद किए और कैंटर को सड़क किनारे सुरक्षित खड़ा करवाया। इसके बाद गैस रिसाव पर नियंत्रण पाया गया और वाहन को सुरक्षित रवाना किया गया।
कैंटर चालक की पहचान जितेंद्र कुमार पुत्र मान सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, घटना के दौरान कोई जनहानि नहीं हुई और मौके पर शांति व्यवस्था बनी रही।

यह भी पढ़ें 👉  विधायक ने सिद्ध बाबा मंदिर सौंदर्यीकरण का किया लोकार्पण