श्रम विभाग ने 500 श्रमिकों को वितरित की मुख्यमंत्री किट

खबर शेयर करें

लालकुआं। श्रम विभाग की ओर से मुख्यमंत्री किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन तिरुपति बैंक्वेट हॉल में किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम सभा अर्जुनपुर, हाथीखाल एवं हरिपुर पूर्णानंद के पात्र श्रमिकों को मुख्यमंत्री किट वितरित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ा हादसा: दिल्ली जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग , पांच लोगों की मौत

कार्यक्रम के तहत करीब 500 श्रमिकों को न्यूट्रिशन, एजुकेशन एवं हाइजीन किट का वितरण किया गया। किट के माध्यम से श्रमिक परिवारों को पोषण, शिक्षा एवं स्वच्छता से संबंधित आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई।

इस अवसर पर महिला मोर्चा अध्यक्ष, हल्दूचौड़ मंडल उपाध्यक्ष गोपाल जोशी सहित विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिले देवेंद्र बिष्ट---सौंपा ज्ञापन

कार्यक्रम में श्रम विभाग की टीम के प्रमुख राजेश गुप्ता के साथ प्रिंस कुमार, प्रकाश परगाई, विनय एवं सागर कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  बहराइच हिंसा: पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपियों के पैर में लगी गोली, पांच गिरफ्तार

इस दौरान श्रम विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी श्रमिकों को दी गई। अधिकारियों ने पात्र श्रमिकों को योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया एवं विभागीय सुविधाओं के बारे में जानकारी प्रदान की।