सत्य साधक गुरुजी ने भक्तजनों को दी दीपावली की शुभकामनाएं और आशीर्वाद, दिया सुख-समृद्धि का संदेश

खबर शेयर करें

36 दिवसीय निराहार साधना कर रहे गुरुजी ने मां पीतांबरा और मां बगलामुखी से सभी भक्तों के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

दतिया धाम, 8 नवंबर 2026। दीपावली के पावन पर्व पर दतिया धाम स्थित ऐतिहासिक राम जानकी मंदिर में 36 दिवसीय निराहार साधना कर रहे सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरुजी ने देश-विदेश में रहने वाले अपने समस्त भक्तों और श्रद्धालुओं को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। गुरुजी ने सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना करते हुए अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
अपने संदेश में गुरुजी ने कहा कि दीपावली प्रकाश, आस्था और सकारात्मकता का पर्व है। मां भगवती की कृपा से सभी के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली का प्रकाश बना रहे। प्रत्येक व्यक्ति के जीवन से दुख, कष्ट और बाधाएं दूर हों तथा सभी के परिवारों में सुख-समृद्धि का वास हो। उन्होंने समस्त भक्तजनों को दीपावली की मंगलकामनाएं देते हुए मां पीतांबरा और मां बगलामुखी से सभी के कल्याण की प्रार्थना की।
गुरुजी के दर्शन के लिए लगातार पहुंच रहे श्रद्धालु
दतिया धाम के ऐतिहासिक राम जानकी मंदिर में गुरुजी की 36 दिवसीय निराहार साधना के दौरान देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में शनिवार को मध्य प्रदेश से राहुल दुबे, संतोष पुरोहित, रिंकू तिवारी, इंदु यादव सहित बड़ी संख्या में भक्तजन दतिया धाम पहुंचे। श्रद्धालुओं ने सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरुजी के दर्शन किए, विधि-विधान से आरती उतारी और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
गुरुजी की साधना और उनके दर्शन को लेकर भक्तों में विशेष श्रद्धा एवं उत्साह देखने को मिल रहा है। मंदिर परिसर में पहुंच रहे श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर मां भगवती के प्रति अपनी आस्था प्रकट कर रहे हैं।
17 नवंबर को मां बगलामुखी महायज्ञ, 18 को विशाल भंडारा
उल्लेखनीय है कि सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरुजी दतिया धाम में मां पीतांबरा शक्तिपीठ के समीप स्थित ऐतिहासिक राम जानकी मंदिर में प्रथम नवरात्र से 36 दिवसीय निराहार साधना कर रहे हैं। उनकी यह साधना 17 नवंबर को पूर्ण होगी। इस अवसर पर 17 नवंबर को मां बगलामुखी महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा, जबकि 18 नवंबर को विशाल भंडारे का आयोजन प्रस्तावित है।
यह धार्मिक आयोजन दतिया के दीवान का बगीचा, पीतांबरा चौराहे के निकट आयोजित होगा। महायज्ञ और भंडारे को लेकर भक्तों एवं श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है। देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालुओं के दतिया धाम पहुंचने का सिलसिला जारी है।
जय मां पीतांबरी साधना एवं दिव्य योग ट्रस्ट