लालकुआं: दीपावली पर मातृशक्ति का सम्मान, सेवा और समर्पण की मिसाल

खबर शेयर करें

मां अवंतिका कुंज शक्तिपीठ में प्रेमलता खुराना और अनुभव खुराना ने मंदिर की सेवा में जुटी मातृशक्तियों को मिष्ठान एवं उपहार देकर किया सम्मानित।

लालकुआं। दीपावली के पावन पर्व पर लालकुआं स्थित मां अवंतिका कुंज शक्तिपीठ परिसर में मातृशक्ति के सम्मान और सेवा का सराहनीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी प्रेमलता खुराना और उनके सुपुत्र अनुभव खुराना ने मंदिर परिसर में निस्वार्थ भाव से सेवा एवं देखभाल करने वाली मातृशक्तियों को मिष्ठान और उपहार वितरित किए।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण खाती ने प्रेमलता खुराना और अनुभव खुराना को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने इस पुनीत कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के प्रति संवेदनशीलता, सहयोग और सेवा की भावना ही सच्ची समाजसेवा का आधार है।
इस अवसर पर मंदिर के मुख्य आचार्य पंडित चन्द्रशेखर जोशी, संरक्षक कुन्दन सिंह नेगी, वरिष्ठ पत्रकार रमाकांत पंत, प्रमुख समाजसेवी गोपाल दत्त जोशी सहित पुष्पा देवी, मंजू देवी, सुमन देवी, राम खिलौना, जसौदा देवी, बबली, प्रभात एवं करन उपस्थित रहे।
मातृशक्ति के प्रति प्रेमलता खुराना और अनुभव खुराना का सम्मान, स्नेह एवं सहयोग का यह भाव समाज के लिए प्रेरणादायी संदेश है।