हल्द्वानी: सांसद अजय भट्ट ने आवास पर दीप प्रज्वलित कर मनाई दीपावली, क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं भारत सरकार के पूर्व रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने दीपावली के पावन पर्व पर क्षेत्रवासियों और प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने हल्द्वानी स्थित अपने आवास पर दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव मनाया और सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
अपने शुभकामना संदेश में सांसद अजय भट्ट ने कहा कि दीपावली केवल रोशनी का पर्व नहीं, बल्कि अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी प्रेम, सद्भाव, एकता और सेवा भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कामना की कि मां लक्ष्मी और भगवान श्रीगणेश की कृपा से प्रत्येक परिवार का जीवन सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशियों से आलोकित रहे। साथ ही उत्तराखंड और देश निरंतर विकास एवं प्रगति के पथ पर आगे बढ़ते रहें।