लालकुआं, जीवन गोस्वामी। बिंदुखत्ता के राजीव नगर स्थित बोरिंग कार्की लाइन क्षेत्र में करीब 8 से 9 फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया। रिहायशी क्षेत्र के पास मगरमच्छ नजर आने की सूचना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पूरन सिंह बिष्ट, त्रिलोक बिष्ट और पूरन सिंह बोरा ने तत्काल वन विभाग को फोन कर इसकी सूचना दी और टीम को मौके पर बुलाया।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। क्षेत्र में मगरमच्छ दिखाई देने की घटना के बाद लोगों से अपील की गई कि यदि कहीं मगरमच्छ नजर आए तो उसके करीब जाने या उसे पकड़ने की कोशिश न करें। इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दें, ताकि समय रहते रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा सके।
Breaking,: बिंदुखत्ता में 9 फीट लंबा मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
