लालकुआं में धूमधाम से मनाया गया सांसद अजय भट्ट का जन्मदिन

खबर शेयर करें

माँ अवंतिका शक्तिपीठ में हवन-पूजन, भजन-कीर्तन, वृक्षारोपण और प्रसाद वितरण के साथ जनप्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों ने दी शुभकामनाएं

लालकुआं। नैनीताल-उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट का जन्मदिवस लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर माँ अवंतिका शक्तिपीठ, लालकुआं में एक भव्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: साढ़े तीन लाख दीपों से जगमग हुए धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा घाट

कार्यक्रम का आयोजन सांसद प्रतिनिधि एवं मंदिर अध्यक्ष लक्ष्मण खाती के नेतृत्व में किया गया, जिसमें हवन-पूजन, पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन, वृक्षारोपण, मिष्ठान एवं प्रसाद वितरण सहित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियाँ संपन्न हुईं। उपस्थित सभी श्रद्धालुओं एवं जनप्रतिनिधियों ने भगवान से सांसद अजय भट्ट के शतायु, दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  खुशखबरी: टर्फ बिंदुखत्ता – स्टारलाइट एरीना’ का भव्य उद्घाटन कल


इस अवसर पर लालकुआं की विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र लोटनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट संजीव शर्मा, संजय अरोड़ा, नारायण बिष्ट, धन सिंह बिष्ट, पवन चौहान, मोहित म्यान, गोपाल जोशी, पंडित चंद्रशेखर जोशी, हरीश नैनवाल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद सिंह, बॉबी संभल, राजकुमार सेतिया, सभासद भुवन पांडे, हेमंत पांडे, मीरा बोरा, राखी जोशी, चंद्रकला खाती, निशा बिष्ट, दीपा खाती, रौनक कंनवाल सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया तथा सभी ने एकजुट होकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं विकास की भी कामना की।