दतिया धाम के ऐतिहासिक राम जानकी मंदिर में लोक कल्याण के लिए 36 दिवसीय निराहार साधना जारी, मथुरा से पहुंचे बलराम शास्त्री और रामस्वरूप शर्मा ने गुरुजी के दर्शन कर लिया आशीर्वाद; 17 नवंबर को मां बगलामुखी महायज्ञ और 18 नवंबर को होगा भंडारा।
दतिया धाम। ऐतिहासिक राम जानकी मंदिर में सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरुजी की 36 दिवसीय निराहार साधना निरंतर जारी है। लोक कल्याण की भावना से नवरात्रि के प्रथम दिन शुरू हुई इस कठिन साधना के दौरान गुरुजी के दर्शन और आशीर्वाद लेने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
इसी क्रम में बृहस्पतिवार को मथुरा से बलराम शास्त्री और रामस्वरूप शर्मा दतिया धाम पहुंचे। उन्होंने सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरुजी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों श्रद्धालुओं ने गुरुजी को माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया और विधिवत पूजन किया।
दर्शन के बाद बलराम शास्त्री और रामस्वरूप शर्मा ने अपनी अनुभूति साझा करते हुए कहा कि गुरुजी के दर्शन करते ही उन्हें सुखद अनुभूति हुई, जिसे शब्दों में व्यक्त करना कठिन है। उन्होंने गुरुजी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
17 नवंबर को महायज्ञ, 18 को भंडारा
गौरतलब है कि सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरुजी की 36 दिवसीय निराहार साधना 17 नवंबर तक जारी रहेगी। साधना के समापन अवसर पर 17 नवंबर को मंदिर प्रांगण में मां बगलामुखी महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इसके अगले दिन, 18 नवंबर को विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।
