बिंदुखत्ता राजस्व आंदोलन में गूंजी 12 वर्षीय सोनाली की आवाज, 55 सेकंड में दिया स्पष्ट संदेश

खबर शेयर करें

अनिश्चितकालीन धरने के 25वें दिन शीशम भुजिया ग्रामसभा की भागीदारी, 55 सेकंड के संबोधन में सोनाली भट्ट ने एफआरए-2006 के तहत राजस्व ग्राम की अधिसूचना की मांग उठाई।

लालकुआं। बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम बनाने के अभियान में अब ज़ेन अल्फ़ा की भी सक्रिय भागीदारी शुरू हो चुकी है।
लालकुआं तहसील परिसर में वनाधिकार संगठन बिंदुखत्ता एवं पूर्व सैनिक संगठन बिंदुखत्ता द्वारा चलाई जा रही राजस्व ग्राम बनाने की मुहिम में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के 25 वें दिन शीशम भुजिया ग्राम सभा की भागीदारी रही। धरना प्रदर्शन के संयोजक कुंदन सिंह कोरंगा एवं सह संयोजक भवान सिंह कोरंगा रहे।
धरना प्रदर्शन में संगठन के कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों के सम्बोधन के बीच वनाधिकार संगठन के अध्यक्ष उमेश चंद्र भट्ट की 12 वर्षीय बेटी सोनाली भट्ट ने अपने ज़ेन अल्फ़ा के अंदाज में मात्र 55 सेकंड के सम्बोधन में समस्त बिंदुखत्तावासियों से लेकर शासन प्रशासन तक एक मजबूत एवं महत्वपूर्ण संदेश दे दिया है कि अब हर आयु वर्ग के लोग #FRA2006 के प्रावधानों के अनुसार ही राजस्व ग्राम की अधिसूचना चाहते हैं और इसके लिए अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए भी तैयार हैं।
धरना प्रदर्शन में वनाधिकार संगठन के अध्यक्ष उमेश चंद्र भट्ट, समिति के अध्यक्ष अर्जुन नाथ गोस्वामी, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष सूबेदार मेजर खिलाफ सिंह दानू, कैप्टेन दलबीर सिंह कफोला, कैप्टेन चंचल सिंह कोरंगा, कैप्टेन प्रताप सिंह बिष्ट, कैप्टेन खुशाल सिंह कोश्यारी,संगठन के उपाध्यक्ष भरत सिंह नेगी, दीपक जोशी, सचिव एडवोकेट बलवंत सिंह बिष्ट, रमेश गोस्वामी, दौलत सिंह कोरंगा, लक्ष्मी दत्त तिवारी, भूपाल सिंह मेहता, डिगर सिंह कोरंगा, नरेन्द्र सिंह रौतेला, सुन्दर कोरंगा, शेर सिंह मेहता, फकीर सिंह पवार, महिपाल सिंह पवार, नंदी देवी, डिगरी देवी सहित सैकड़ों ग्रामीणों की भागीदारी रही।