श्रावस्ती में राप्ती तट पर मां बगलामुखी महायज्ञ, विश्व शांति और लोक कल्याण की हुई कामना

खबर शेयर करें

सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरु जी के सानिध्य में आयोजित महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने दी आहुति, सुख-समृद्धि और मानव कल्याण की प्रार्थना

श्रावस्ती। देश में सुख-शांति, समृद्धि और समस्त जीवों के कल्याण की कामना को लेकर श्रावस्ती जिले में पावन राप्ती नदी के तट पर मां बगलामुखी महायज्ञ का आयोजन किया गया। सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरु जी के सानिध्य में आयोजित इस विशेष धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
शनिवार रात आयोजित महायज्ञ और हवन कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुति देकर लोक कल्याण, विश्व शांति और मानवता की खुशहाली की प्रार्थना की। पूरे वातावरण में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने धर्म एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मुख्यमंत्री के हाथों ई-रूपी प्रणाली व चार नई कृषि नीतियों का शुभारंभ


इस अवसर पर सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरु जी ने अपने प्रवचन में कहा कि मानव जीवन का वास्तविक उद्देश्य सेवा, साधना और परोपकार है। उन्होंने कहा कि यज्ञ और पूजा-अर्चना केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा और भाईचारे का संदेश देने का माध्यम भी हैं। गुरु जी ने लोगों से सद्भाव, संयम और मानवता के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
इस दौरान आयोजकों ने कहा कि ऐसे धार्मिक अनुष्ठान समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को मानव सेवा तथा आध्यात्मिकता के प्रति प्रेरित करते हैं। महायज्ञ में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और श्रद्धालु मौजूद रहे।