हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: प्रदेश में 62 फीसदी हुआ मतदान ,इस दिन आएगा परिणाम

खबर शेयर करें

Haryana Voting- हरियाणा में 15वीं विधानसभा चुनाव के लिए शाम पांच बजे तक करीब 61.50 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। मतदान के आंकड़े देर रात तक अपडेट किए जाते रहे। शाम सात बजे तक कई मतदान केंद्रों पर लोग कतार में खड़े थे। लिहाजा मतदान प्रतिशत अभी बढ़ेगा। 2019 के विधानसभा चुनाव में 67.92 फीसदी मतदान हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  विश्व शांति और लोककल्याण के लिए राप्ती तट पर मां बगलामुखी हवन, नेपाल आपदा के मृतकों के लिए प्रार्थना

हरियाणा चुनाव के लिए BJP ने 90 में से 89 सीटों पर कैंडिडेट खड़े किए ,कांग्रेस ने भी 89 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। CPM एक सीट पर चुनाव लड़ा तो JJP-आजाद समाज पार्टी गठबंधन ने 78 सीटों पर उम्‍मीदवार उतारे, इनमें से JJP ने 66 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि 12 सीटें ASP को दी गई हैं. ILND 51 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जबकि उसने अपनी सहयोगी BSP को 35 सीटें दी हैं. वहीं, आम आदमी पार्टी ने 88 सीटों पर दांव लगाया है, हरियाणा विधानसभा चुनाव में कुल 1031 उम्मीदवार मैदान में हैं , इनमें 101 महिलाएं हैं, अब 8 अक्टबूर को मतगणना होगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: सामाजिक कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी, गिरफ्तारी के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम

हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर मतदान समाप्त हो गए हैं। एग्जिट पोल के नतीजे भी आने शुरू हो गए हैं। फिलहाल कांग्रेस के लिए परिणाम उत्साह जनक है तो भाजपा खेमे के लिए चिंता की बात है। हालांकि परिणाण 8 अक्टूबर को आएंगे और तभी साफ हो पाएगा कि प्रदेश में किसकी चौधराहट कायम होगी। लेकिन इससे पहले एग्जिट पोल के जरिए संभावित स्थिति का अंदाजा लगाया जाएगा।