मध्य प्रदेश: दतिया धाम में मां बगलामुखी महायज्ञ शुरू, पूरी रात गूंजेंगे वैदिक मंत्र

खबर शेयर करें

सत्य साधक गुरुजी की 36 दिवसीय निराहार साधना के बाद महायज्ञ में उमड़े श्रद्धालु, देश के कोने-कोने से पहुंचे भक्तजन; 18 नवंबर को होगा विशाल महाभंडारा

दतिया। दतिया धाम स्थित राम जानकी मंदिर में मंगलवार शाम मां बगलामुखी महायज्ञ का विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ हो गया। शाम 6 बजे शुरू हुआ यह विशेष धार्मिक अनुष्ठान बुधवार सुबह 6 बजे तक निरंतर चलेगा। महायज्ञ के शुभारंभ के साथ ही पूरा दतिया धाम भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया है। यज्ञ स्थल पर वैदिक मंत्रों की गूंज और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच श्रद्धालु मां बगलामुखी के दर्शन एवं पूजन कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।
यह महायज्ञ सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरुजी की 36 दिवसीय कठिन निराहार साधना से जुड़ा विशेष धार्मिक आयोजन है। गुरुजी ने नवरात्रि के प्रथम दिन से लोक कल्याण की भावना के साथ निराहार साधना प्रारंभ की थी। 36 दिनों तक चली इस कठिन साधना के उपरांत मां बगलामुखी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस अनुष्ठान को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और आस्था देखने को मिल रही है।
जय मां पीतांबरी साधना एवं दिव्य योग ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में देश के कोने-कोने से भक्तजन दतिया धाम पहुंच चुके हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी से मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक उल्लास का माहौल बना हुआ है। श्रद्धालु महायज्ञ में सहभागिता कर लोक कल्याण, सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना कर रहे हैं।
महायज्ञ के आयोजन को लेकर ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। दूर-दराज से पहुंच रहे भक्तों की सुविधा और ठहरने सहित अन्य व्यवस्थाओं का भी ध्यान रखा गया है। आयोजन से जुड़े श्रद्धालुओं में मां बगलामुखी के प्रति गहरी आस्था और भक्ति का भाव दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के 08 लाख 28 हजार 787 लाभार्थी किसान परिवारों को 184.25 करोड़ रुपये की धनराशि हस्तांतरित


ट्रस्ट की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार बुधवार 18 नवंबर को विशाल महाभंडारे एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  दतिया धाम: गुरुजी के दर्शन कर भावविभोर हुए वेद प्रकाश द्विवेदी, बताया अलौकिक अनुभव

महायज्ञ के उपरांत होने वाला महाभंडारा इस धार्मिक आयोजन का महत्वपूर्ण हिस्सा होगा। ट्रस्ट की ओर से सभी श्रद्धालुओं से धार्मिक आयोजन में सहभागिता कर मां बगलामुखी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की गई है।