उत्तराखंड निकाय चुनाव: भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र , सीएम धामी ने विपक्ष पर साधा निशाना

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड निकाय चुनाव के लिए 23 जनवरी को मतदान होना है। उससे पहले तमाम राजनीतिक दल और उनके प्रत्याशी जोरशोर से चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। इसी बीच बुधवार 15 जनवरी को बीजेपी ने प्रदेश के 11 नगर निगमों के लिए अपना अलग-अलग संकल्प पत्र (घोषणा पत्र) जारी किया है।
बुधवार 15 जनवरी को उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश मुख्यालय देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और बीजेपी की कोर टीम ने प्रदेश के निकाय चुनाव को लेकर के अपने संकल्प पत्र के साथ-साथ उपलब्धि पत्र भी जारी किया। बीजेपी ने प्रदेश के 11 बड़े नगर निगम को लेकर के 11 अलग-अलग घोषणा पत्र जारी किए।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता राजस्व गांव: भारी बारिश के बीच पदयात्रा में उमड़ा ग्रामीणों का हुजूम

बीजेपी ने देहरादून, हल्द्वानी, हरिद्वार, काशीपुर, रुद्रपुर, रुड़की, ऋषिकेश, कोटद्वार, पिथौरागढ़ और श्रीनगर 11 नगर निगमों के लिए अलग-अलग घोषणाएं अपने संकल्प पत्र में जारी की हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं और विपक्षी दल कांग्रेस पर जमकर निशाना भी साधा।

यह भी पढ़ें 👉  Lalkuan News: पर्यटन और विकास के लिए दीपेन्द्र कोश्यारी की पहल, गौलापार हेलीपैड विस्तार की उठाई मांग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से विकास की विरोधी रही है, फिर चाहे बात यूसीसी की हो या फिर राम मंदिर की हमेशा ही कांग्रेस ने बीजेपी के शासन पर सवाल उठाए हैं, जबकि बीजेपी सरकार हमेशा से विकास की बात करती आई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि निगमों की सरकार निकायों की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण होती है, जिसकी चुनौतियों को देखते हुए सभी 11 नगर निगमन के लिए अलग-अलग संकल्प पत्र जारी किया गया है और जीतने के बाद सभी निगम में संकल्प लेकर काम किया जाएगा।