Dehli Weather: दिल्ली में कब दस्तक देगा दक्षिणी पश्चिमी मानसून , जानिए क्यों हो रही देरी

खबर शेयर करें

Dehli Weather Update: दिल्ली में मानसून का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है। जहां एक ओर देश में ज्यादातर हिस्सों में मानसून अपने समय से पहले पहुंच गया, वहीं देश की राजधानी में लोगों को मानसून की बारिश के लिए तरसना पड़ रहा है। अब तो दिल्ली में प्री मानसून की बारिश भी देखने को नहीं मिल रही है। अभी तक मौसम विभाग के कई पूर्वानुमान फेल हो चुके हैं, जिसमें दिल्ली के अंदर समय से पहले मानसून की एंट्री होने की संभावना जताई गई थी। हालांकि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के आसमान में बादल छाए हुए हैं, लेकिन बिना बारिश किए बादल वापस चले जाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Chief Justice Of India: देश के नए चीफ जस्टिस होंगे संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

आखिर दिल्ली में कब होगी बारिश?माना जा रहा है कि इस बार भी दिल्ली में मानसून अपने तय समय पर ही एंट्री करने वाला है। बता दें कि राजधानी दिल्ली में हर साल 29-30 जून तक मानसून की एंट्री होती है। इस बार आज 27 जून की तारीख आ गई है, लेकिन अभी तक मानसून का इंतजार खत्म नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि अगले 3 से 4 दिनों के अंदर मानसून दिल्ली समेत बचे हुए हिस्सों को पूरी तरह कवर कर लेगा, जिसके बाद कई दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश होगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?एक तरफ मानसून दिल्ली में एंट्री नहीं कर रहा है, जिसके चलते दिल्ली में लोगों को उमस ने बेहाल कर दिया है। वहीं अब दूसरी ओर गर्मी भी फिर से बढ़ रहा है। बीते गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 0.8 डिग्री ज्यादा है। इसके अलावा न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.7 डिग्री ज्यादा था। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Weather Update: उत्तराखंड में 15 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी , स्कूलों में छुट्टी घोषित

इसके अलावा हवा में नमी (Humidity) का लेवल 58 से 80 फीसदी तक हो सकता है। इसकी वजह से लोगों को उमस का सामना करना पड़ेगा। हालांकि शुक्रवार को दिल्ली में आंशिक बादल छाए रहेंगे, जिसके बाद शाम के समय हल्की बारिश होने के भी आसार है। इसके बाद 28 जून से तेज बारिश देखने को मिल सकती है।