नई दिल्ली में संजय नाथ एवं किरण नाथ के पुत्र रुद्राक्ष को परिजनों और शुभचिंतकों ने दिया आशीर्वाद, उज्ज्वल भविष्य की कामना की

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के दीपक विहार, आनंद पर्वत मिलिट्री स्टेशन क्षेत्र में संजय नाथ एवं किरण नाथ के सुपुत्र नन्हे रुद्राक्ष का नामकरण संस्कार हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। इस शुभ अवसर पर परिवार में उत्सव का माहौल रहा और परिजनों एवं शुभचिंतकों ने बालक को स्नेह और आशीर्वाद प्रदान किया।
नामकरण संस्कार के दौरान पंडित प्रदीप दुबे ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई। धार्मिक परंपराओं के अनुरूप आयोजित इस समारोह में उपस्थित लोगों ने नन्हे रुद्राक्ष के स्वस्थ, सुखी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह में पवन गोस्वामी, नीम गोस्वामी, ममता गोस्वामी, मुन्नी देवी, संतोष गोस्वामी, तनुजा गोस्वामी, कविता राय और नीरज राय सहित परिवार के अन्य सदस्य, रिश्तेदार एवं शुभचिंतक मौजूद रहे। बच्चों की चहक और परिजनों के उत्साह ने आयोजन को यादगार बना दिया।
इस अवसर पर संजय नाथ एवं किरण नाथ को परिजनों ने पुत्र के नामकरण संस्कार की बधाई दी। छोटी बहन और छोटे जमाई जी को भी विशेष रूप से शुभकामनाएं देते हुए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की गई कि नन्हे रुद्राक्ष पर उनकी कृपा सदैव बनी रहे। वह जीवन में खूब तरक्की करे और अपने माता-पिता एवं परिवार का नाम रोशन करे।
समारोह खुशियों, आत्मीयता और मंगलकामनाओं के बीच संपन्न हुआ।
रिपोर्ट: जीवन गोस्वामी
