UP: यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार, दो लोगों की मौत, 50 घायल

खबर शेयर करें

Uttarpradesh News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हो गया है। बिहार से दिल्ली जा रही बस रेलिंग तोड़कर नीचे गिर गई। हादसे में 2 की मौत हो गई, जबकि 50 लोग घायल हैं।
आगरा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, बिहार से दिल्ली जा रही बस रेलिंग तोड़कर गिरी, 2 की मौत, 50 घायल
यूपी के इटावा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के चैनल नंबर 103 मुहाटी के पास सुबह स्लीपर बस हादसा की शिकार हो गई। बेकाबू स्लीपर बस डिवाइडर को तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। हादसे में एक नेपाली महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि 50 से अधिक यात्री घायल हो गए। ये बस मधुबनी से सवारी लेकर दिल्ली जा रही थी। घटना की जानकारी पर यूपीडा और पुलिस ने पहुंच करके घायलों को बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  UP: मासूम बच्ची की रेप के बाद हत्या , पुलिस एनकाउंटर में पकड़ा गया आरोपी

घायलों को पहुंचाया अस्पताल

मरने वालों में एक महिला सईदा खातून (नेपाल) और मनोज कुमार 55 दरभंगा (बिहार) है। इटावा के डीएम एसएसपी समेत अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को आनन-फानन में सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। डीएम व एसएसपी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। डॉक्टरों की टीम सभी घायलों का उपचार गंभीरता से करने में जुटी हुई है