उत्तराखंड: ज्वैलरी शोरूम से डकैती का फरार आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

खबर शेयर करें

देहरादून। ज्वैलरी शोरूम से डकैती कांड में फरार चल रहे दो लाख रुपये के इनामी बदमाश राहुल चौंधा को पुलिस ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। राहुल चौंधा पर एक लाख रुपये का इनाम उत्तराखंड पुलिस और एक लाख रुपये का बिहार पुलिस ने घोषित किया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: त्वरित एक्शन, कड़े निर्णय की कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं डीएम सविन बंसल

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि नौ नवंबर 2023 को राजपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेल्स शोरूम में सशस्त्र बदमाशों ने 14 करोड़ रुपये से अधिक की डकैती डाली थी।

यह भी पढ़ें 👉  UP: मेरठ में भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की मौत

इसके बाद विभिन्न राज्यों से 11 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें राहुल चौंधा नाम का बदमाश तब से फरार चल रहा था। इस बीच पुलिस को उसके कुरुक्षेत्र में होने का पता चला। तत्काल वहां के लिए टीम रवाना की गई और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी राहुल ने पश्चिम बंगाल, बिहार आदि में डकैती की कई घटनाओं को अंजाम दिया है।