Rohit Bal Passed Away: देश के मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल का निधन

खबर शेयर करें

63 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Mumbai News: देश के जाने माने मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल का शुक्रवार को दिल की बीमारी के चलते निधन हो गया है वह 63 वर्ष के थे। रोहित बल पिछले वर्ष से ही दिल की बीमारी से जूझ रहे थे। इसके बाद उन्हें नवंबर, 2023 में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था फिर उन्होंने लंबे समय तक फैशन इंडस्ट्रीज से दूरी बना रखी थी इसी साल के मध्य में उन्होंने फैशन इंडस्ट्रीज में कमबैक किया था। अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में उन्होंने दिल्ली में लैक्मे इंडिया फैशन वीक से कमबैक किया था, ये उनकी जिंदगी का आखिरी शो था।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार: ठगी का वांछित वारंटी गिरफ्तार, लंबे समय से चल रहा था फरार

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वे अपने आखिरी शो से पहले ICU में भर्ती हुए थे ,डिस्चार्ज होने के बाद उन्होंने आखिरी फैशन शो किया वहीं बुधवार को उनकी तबीयत फिर से बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, शुक्रवार को कार्डिएक अरेस्ट से उनकी मौत हो गई। उनके निधन से फैशन की दुनिया में शोक की लहर छा गई है।