दतिया धाम से सत्य साधक गुरुजी ने दी महानवमी की शुभकामनाएं, 36 दिवसीय निराहार साधना में रत

खबर शेयर करें

सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरुजी बोले—माता रानी की कृपा से प्रकाशित हो रहा पूरा ब्रह्मांड, भक्तों को दिया आशीर्वाद

दतिया धाम, मध्य प्रदेश। दतिया धाम से सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरुजी ने महानवमी के पावन अवसर पर समस्त भक्तजनों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए मां पीतांबरी का आशीर्वाद प्रदान किया। इस पावन अवसर पर गुरुजी ने माता रानी की महिमा का संदेश देते हुए कहा कि माता रानी की कृपा से पूरा ब्रह्मांड प्रकाशित हो रहा है। उन्होंने कहा कि मां भगवती की आराधना श्रद्धा, विश्वास और समर्पण का मार्ग प्रशस्त करती है। महानवमी का पावन पर्व शक्ति, भक्ति और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है। मां के चरणों में सच्चे मन से की गई प्रार्थना भक्तों को आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती है। गुरुजी ने सभी भक्तजनों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए मां भगवती की कृपा सदैव बनी रहने का आशीर्वाद दिया।

यह भी पढ़ें 👉  Lalkuan News: हल्दूचौड़ में अतिक्रमण पर पुलिस की कार्रवाई, 17 चालान; सख्त हिदायत


गौरतलब है कि सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरुजी प्रथम नवरात्र से मध्य प्रदेश के दतिया स्थित मां पीतांबरा शक्तिपीठ के समीप ऐतिहासिक राम जानकी मंदिर में निराहार साधना में लीन हैं। उनकी यह कठिन साधना 17 नवंबर तक चलेगी। साधना पूर्ण होने के अवसर पर 17 नवंबर को मां बगलामुखी महायज्ञ और 18 नवंबर को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।