UP: भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत , रोडवेज ने ऑटो को मारी टक्कर

खबर शेयर करें

Sant kabir Nagar agar News: यूपी के संतकबीरनगर में भीषण हादसा हो गया। कांटे-मुंडेरवा मार्ग पर बूधा नहर के पास देर शाम रोडवेज की टक्कर से ऑटो सवार पति-पत्नी व बेटे समेत पांच लोगों की मौत हो गई, वहीं वहीं तीन घायल हो गए। घटना के बाद आस-पास के लोगों के साथ कांटे चौकी के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए और एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। घटना में तीन की मौके पर मौत हो गई। एक ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल मां-बेटे को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। वहां मां की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  Budget 2025: 12 लाख तक इनकम हुई टैक्स फ्री , देखिए क्या हुआ सस्ता और मंहगा

कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बूधा खुर्द गांव के रहने वाले सर्वजीत पुत्र रामजतन की मां को मंगलवार को सर्प ने डंस लिया था। लोग पीड़िता को भुजैनी स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराए थे। शाम करीब 07 बजे बूधा खुर्द गांव के रहने वाले 08 लोग ऑटो में सवार होकर भुजैनी से गांव जा रहे थे। मुंडेरवा-कांटे मार्ग पर बूधा खुर्द नहर के पास बस्ती से गोरखपुर की तरफ जा रही रोडवेज की बस ने ऑटों को टक्कर मार दिया। हादसे में ऑटों सवार 30 वर्षीय अमरजीत पुत्र रामजतन और उनका 02 वर्षीय बेटा अमन व 55 वर्षीय भिखना पत्नी रामभेद की मौके पर मौत हो गई। जबकि 40 वर्षीय मुराती पत्नी राजू, 28 वर्षीय सरिता पत्नी अमरजीत, 40 वर्षीय इंद्रजीत पुत्र रामजतन, 02 वर्षीय अमर पुत्र अमरजीत और 40 वर्षीय गीता पत्नी सिकंदर घायल हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: आईपीएस केवल खुराना का निधन , पुलिस महकमे में शोक की लहर

लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को एबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। जहां उपचार के दौरान मुराती पत्नी राजू की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल सरिता और उनका मासूम बेटे अमर को डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां सरिता की भी मौत हो गई। घटना की सूचना पर डीएम आलोक कुमार, एसपी संदीप कुमार मीना, एडीएम जय प्रकाश, एएसपी सुशील कुमार सिंह, सीओ अजीत चौहान, कोतवाल पंकज कुमार पांडेय मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजवा दिया।