नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तर भारत में मानसून पूरी तरह से अपने पैर पसार चुका है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड बिहार सहित कुल 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। भीषण गर्मी से राहत मिलने के साथ ही आसमानी आफत का खतरा भी बढ़ गया है।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक उत्तर भारत में भारी बारिश और आंधी का सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा, जबकि पूर्वी भारत में भी बारिश-तूफान का कहर बरप सकता है।
पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। मछुआरों को समुद्री इलाकों से दूर रहने की सलाह दी गई है और किसानों को खुले खेतों में जाने से बचने को कहा गया है। पूर्वी भारत में आकाशीय बिजली और वज्रपात की घटनाएं बढ़ सकती हैं।
देश के कई हिस्सों में मानसून अब राहत से ज्यादा परेशानी की वजह बनता जा रहा है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में लगातार भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं। दिल्ली में बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक की समस्या बनी हुई है, जबकि मध्य प्रदेश के कई जिले बाढ़ जैसे हालात का सामना कर रहे हैं। ऐसे में भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 11-14 जुलाई के बीच कई राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाओं और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत करीब 20 राज्यों में अगले 24 घंटे के दौरान मौसम बिगड़ सकता है। कई जगहों पर 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
हालांकि भीषण गर्मी से राहत बनी रहेगी, लेकिन बारिश के कारण जलभराव, बिजली गिरने और बाढ़ जैसी दिक्कतें लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। ऐसे में IMD ने लोगों को मौसम से जुड़े अपडेट पर नजर रखने और जरूरी होने पर ही यात्रा करने की सलाह दी है।
