एस.एस. यूपीएससी क्लासेस पहुंचे सत्य साधक गुरुजी, आधुनिक शैक्षणिक परिसर और व्यवस्थाओं की सराहना की”

खबर शेयर करें

संस्थापक एवं चेयरमैन राजेंद्र सोलंकी और संचालक सचिन सोलंकी ने किया भव्य स्वागत, गुरुजी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और संस्थान की निरंतर प्रगति का दिया आशीर्वाद।

मथुरा। जय मां पीतांबरी साधना एवं दिव्य योग ट्रस्ट के संस्थापक सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरुजी अपनी आध्यात्मिक यात्रा के दौरान एस.एस. यूपीएससी क्लासेस, मथुरा पहुंचे। इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक एवं चेयरमैन राजेंद्र सोलंकी तथा संचालक सचिन सोलंकी ने उनका पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत किया। गुरुजी ने संस्थान की निरंतर प्रगति तथा यहां अध्ययनरत विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सफलता और सेवा भावना के मार्ग पर आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर संस्थान के संचालक सचिन सोलंकी ने बताया कि एस.एस. यूपीएससी क्लासेस ने अपने नवीन एवं आधुनिक शैक्षणिक परिसर के माध्यम से संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) एवं प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) परीक्षाओं की गुणवत्तापूर्ण तैयारी को नई दिशा देने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को अनुशासित, प्रतिस्पर्धी एवं प्रेरणादायी शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है, ताकि वे विशेषज्ञ मार्गदर्शन और नियमित अभ्यास के बल पर प्रशासनिक सेवाओं में सफलता प्राप्त कर सकें।
उन्होंने बताया कि संस्थान में UPSC एवं PCS परीक्षाओं के प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू तक की समग्र तैयारी कराई जाती है। अनुभवी एवं विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की टीम विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम का गहन अध्ययन कराने के साथ उनकी व्यक्तिगत प्रगति पर भी सतत निगरानी रखती है। संस्थान में आधुनिक वातानुकूलित स्मार्ट क्लासरूम, समृद्ध पुस्तकालय, सीमित छात्र संख्या वाले बैच, नियमित टेस्ट सीरीज़, उत्तर लेखन (Answer Writing) अभ्यास, करंट अफेयर्स एवं संपादकीय विश्लेषण की विशेष कक्षाएं, डाउट क्लियरिंग सेशन तथा व्यक्तिगत मेंटरशिप जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
सचिन सोलंकी ने बताया कि अभ्यर्थियों को प्रशासनिक सेवाओं की वास्तविक कार्यप्रणाली से परिचित कराने के लिए समय-समय पर आईएएस, आईपीएस एवं पीसीएस अधिकारियों तथा सफल अभ्यर्थियों के साथ “टॉपर्स टॉक” जैसे प्रेरक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। उनका कहना था कि सिविल सेवा परीक्षा में सफलता केवल पाठ्यक्रम पूरा करने से नहीं, बल्कि सही रणनीति, अनुशासित अध्ययन, निरंतर अभ्यास और उचित मार्गदर्शन से प्राप्त होती है। इसी सोच के साथ एस.एस. यूपीएससी क्लासेस, मथुरा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
संस्थान का ध्येय वाक्य “आपकी सफलता, हमारी प्रतिबद्धता” विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन और उत्कृष्ट परिणाम देने की उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।