लालकुआं/हल्दूचौड़। 56 विधानसभा लालकुआं के ग्राम सभा बच्चीधर्मा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र दौलिया एवं दीना में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा उत्तराखंड के देवेंद्र बिष्ट ने आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।
इस दौरान देवेंद्र बिष्ट ने कार्यकर्ताओं के समर्पण, सेवाभाव और समाज के प्रति उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना करते हुए उनका अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्रों में मातृशक्ति, बच्चों और परिवारों से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं।

कार्यक्रम में मातृशक्ति के योगदान को भी सराहा गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं के प्रति सम्मान और उनके सेवा कार्यों को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
