बहराइच हिंसा: पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपियों के पैर में लगी गोली, पांच गिरफ्तार

खबर शेयर करें

Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच हिंसा मामले में पुलिस का एक्शन जारी है
बहराइच हिंसा मामले में यूपी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हिंसा के मुख्य आरोपी सरफराज और तालिब को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी है। गोली लगने के बाद पुलिस दोनों को पहले नानापारा सीएचसी ले गई फिर यहां से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, सरफराज की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड की झांकी को मिला तीसरा स्थान

दावा किया जा रहा है कि रामगोपाल मिश्रा को गोली मारने वाले मुख्य आरोपी सरफराज व उसके बड़े भाई तालिब के साथ गुरुवार को यूपी एसटीएफ और पुलिस की मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ नानपारा कोतवाली क्षेत्र कुर्मीनपुरवा हांडा बसरी में करीब दोपहर दो बजे के आसपास होना बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  UP: पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ , पांच बदमाशों के लगी गोली

पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी नेपाल भागने की फिराक में हैं। इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी की। आरोपियों ने सरफराज और तालिब ने गोलीबारी शुरू की। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। जिसमें सरफराज के बाएं और तालिब के दाहिने पैर में गोली लगी। इसके बाद दोनों घायल हो गए। दोनों को गिरफ्तार करके एबुंलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य के नानपारा ले जाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: साढ़े तीन लाख दीपों से जगमग हुए धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा घाट

एसपी बहराइच एसपी वृंदा शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया है कि पांच आरोपियों की गिरफ़्तारी हुई है, उनमें से दो पुलिस की गोली से घायल हुए हैं। सरफराज और मोहम्मद तालिब को गोली लगी है।