Earthquake in Uttarakhand: पिथौरागढ़ में भूकंप के झटको से डोली धरती

खबर शेयर करें

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में भूकंप के झटकों से दो बार धरती डोली। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक भूकंप का केंद्र नेपाल का बैतड़ी था। पहली बार आए भूकंप की तीव्रता 5.1 जबकि इसके बाद आए भूकंप की तीव्रता 3.1 थी। भूकंप से लोग दहशत में रहे। हालांकि इससे कोई नुकसान नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: धनतेरस पर धामी सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दी बोनस के साथ डीए की सौगात

सीमांत जिले में बीते गुरुवार रात 1:33 बजे जिला मुख्यालय सहित धारचूला, डीडीहाट, कनालीछीना, झूलाघाट सहित अन्य हिस्सों में 5.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप से धरती डोली तो लोग नींद से उठकर घरों से बाहर दौड़े। कुछ सेकंड बाद भूकंप शांत होने से लोगों ने राहत की सांस ली। ठीक 12 मिनट बाद फिर 3.7 तीव्रता के झटके महसूस हुए। इससे लोगों में दहशत फैल गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र महर ने बताया कि भूकंप का केंद्र नेपाल में था। उन्होंने कहा कि कहीं से भी नुकसान की सूचना नहीं है।