उत्तराखंड: हाईकोर्ट में 13 जनवरी से 9 फरवरी तक शीतकालीन अवकाश

खबर शेयर करें

नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट में 13 जनवरी से 9 फरवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। इस अवधि में महत्वपूर्ण वादों की सुनवाई को अवकाशकालीन कोर्ट बैठेगी। इसके लिए मुख्य न्यायाधीश की अनुमति से अवकाशकालीन जजों का मनोनयन किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सीएम धामी ने नवरात्रि पर्व की नवमी पर किया कन्या पूजन

हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी सूचना के अनुसार अवकाश की अवधि में 13 से 19 जनवरी तक न्यायमूर्ति आलोक वर्मा, 20 से 26 जनवरी तक न्यायमूर्ति विवेक भारती शर्मा, 27 जनवरी से 2 फरवरी तक न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल और 2 से 9 फरवरी तक न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित महत्वपूर्ण वादों की सुनवाई करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  पत्रकारिता दिवस पर संगोष्ठी: जन सरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता करने का आह्वान

कोर्ट हफ्ते में दो दिन आवश्यक वादों की सुनवाई करेगी।