पुलिस ने दो फरार वारंटियों को घर से दबोचा, न्यायालय में होंगे पेश

खबर शेयर करें

लालकुआं/हल्दूचौड़। नैनीताल जिले में अपराधियों और लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों के विरुद्ध पुलिस का अभियान लगातार जारी है। ऑपरेशन प्रहार के तहत चौकी हल्दूचौड़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट (NBW) में वांछित दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को उनके घरों से हिरासत में लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  युवा समाजसेवी पं० पीयूष जोशी को “ब्राह्मण गौरव” सम्मान, जमीनी नेतृत्व और पारदर्शिता आंदोलन के लिए पहचान

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के दिशा-निर्देशन में जनपदभर में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी हरबंस सिंह एवं क्षेत्राधिकारी लालकुआं विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के नेतृत्व में चौकी हल्दूचौड़ पुलिस टीम ने 11 नवंबर 2026 को कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

पुलिस के अनुसार,  न्यायालय हल्द्वानी से जारी गैर जमानती वारंट के अनुपालन में रामू पुत्र विशन धारी निवासी संजय नगर, बजरी कंपनी, लालकुआं तथा जीवन सिंह राठौर पुत्र आन सिंह राठौर निवासी बकुलिया, मोटाहल्दू, हल्दूचौड़ को उनके घरों से गिरफ्तार किया गया। पुलिस दोनों वारंटियों को नियमानुसार न्यायालय हल्द्वानी के समक्ष पेश कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Road Accident: उत्तर प्रदेश में भीषण सड़क हादसा ,छह लोगों की मौत

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी हल्दूचौड़ उपनिरीक्षक अर्जुन गिरी, उपनिरीक्षक वंदना चौहान, कांस्टेबल गुरमेज सिंह एवं कांस्टेबल गणेश गिरी शामिल रहे।