Weather Update: दिल्ली -NCR में झमाझम बारिश से सुहावना हुआ मौसम , जानिए वेदर अपडेट

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। देश की राजधानी में रविवार को पिछले दिन के मुकाबले गर्मी से राहत मिली। दिल्ली-एनसीआर में मौसम अचानक बदल गया है। शहर के कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई है।

बता दें कि इस दौरान दिल्ली में औसतन 12.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। इससे मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इससे उमस से राहत बरकरार रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Weather Update: दिल्ली में कोहरे- शीतलहर के साथ होगी नए साल की शुरुआत

दिनभर बादल छाए रहने का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

अगले दिनों के मौसम का हाल
उल्लेखनीय है कि सोमवार को भी हल्की बारिश हो सकती है। शनिवार सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच दिल्ली में भारत मंडपम के पास सबसे ज़्यादा 16.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। लोधी रोड पर भी 12 मिमी बारिश दर्ज की गई। दिल्ली में अब तक कुल 69.7 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से थोड़ी कम है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: प्रदेश भर में मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश

शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 मिमी कम है। इससे एक दिन पहले दिल्ली का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस था।