उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन: अंकुर शर्मा जिलाध्यक्ष और प्रकाश जोशी महामंत्री निर्विरोध निर्वाचित

खबर शेयर करें

नैनीताल। उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रांतीय अधिवेशन में संगठन को नई मजबूती देने के उद्देश्य से नैनीताल जिला इकाई का गठन सर्वसम्मति से किया गया। अधिवेशन के दौरान संपन्न चुनाव प्रक्रिया में अंकुर शर्मा को जिलाध्यक्ष तथा प्रकाश जोशी को जिला महामंत्री पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचन की घोषणा के साथ ही उपस्थित पत्रकारों और संगठन पदाधिकारियों ने दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  श्रावस्ती में राप्ती तट पर मां बगलामुखी महायज्ञ, विश्व शांति और लोक कल्याण की हुई कामना

अधिवेशन में पत्रकारों के अधिकारों की सुरक्षा, संगठनात्मक विस्तार, सदस्यता अभियान और पत्रकार हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर व्यापक चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि बदलते दौर में पत्रकारिता अनेक चुनौतियों का सामना कर रही है, ऐसे में पत्रकारों की आवाज को मजबूती देने के लिए एक सशक्त संगठन की आवश्यकता पहले से अधिक बढ़ गई है

यह भी पढ़ें 👉  मिनी उत्तराखंड बिंदुखत्ता में उत्तरायणी कौतिक का विधिवत शुभारंभ

अधिवेशन में प्रदेश अध्यक्ष अरुण शर्मा, प्रदेश महामंत्री प्रयाग पांडे, प्रदेश उपाध्यक्ष बी.सी. भट्ट, विपिन चंद्रा, भरत शाह, लालकुआं इकाई अध्यक्ष रणजीत बोरा, महामंत्री दीप जोशी, हरीश पनेरू सहित विभिन्न जिला एवं नगर इकाइयों के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा में चूक मामले में बड़ी कार्रवाई

कार्यक्रम के दौरान पत्रकार कल्याण, संगठन की भावी रणनीति और मीडिया जगत से जुड़े समसामयिक विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि नई जिला कार्यकारिणी के नेतृत्व में नैनीताल इकाई संगठन को नई ऊर्जा और नई दिशा प्रदान करेगी।