लालकुआं/हल्दूचौड़। वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत हल्दूचौड़ चौकी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के दिशा-निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी लालकुआं विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के नेतृत्व में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 15 सितंबर 2026 को हल्दूचौड़ चौकी पुलिस टीम को दो वारंटियों की गिरफ्तारी में सफलता मिली।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कार्तिक तिवारी पुत्र दीपू तिवारी, निवासी राधाबंगर, हल्दूचौड़, थाना लालकुआं, जिला नैनीताल शामिल है। कार्तिक तिवारी के विरुद्ध फौजदारी वाद संख्या 4242/2024, धारा 138 एनआई एक्ट के मामले में माननीय न्यायालय हल्द्वानी से गैर-जमानती वारंट जारी था।
दूसरे आरोपी की पहचान बिट्टू मौर्या पुत्र रामचन्द्र मौर्या, निवासी सकुलिया, हल्दूचौड़, थाना लालकुआं, जिला नैनीताल के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध FIR संख्या 71/2024, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करने के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और उन्हें माननीय न्यायालय हल्द्वानी के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ऑपरेशन प्रहार के तहत वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक अर्जुन गिरी, चौकी प्रभारी हल्दूचौड़, कांस्टेबल गुरमेज सिंह और कांस्टेबल कुबेर सिंह शामिल रहे।
ऑपरेशन प्रहार: हल्दूचौड़ पुलिस की कार्रवाई, लंबे समय से फरार दो वारंटी गिरफ्तार
