उत्तराखंड: नाबालिक लड़की से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें

चमोली। नाबालिक लड़की से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वादी द्वारा थाना नंदानगर पर आकर सूचना दी गयी कि उनकी नाबालिग पुत्री को तेजासिंह उर्फ़ तारासिंह पुत्र हीरा सिंह निवासी कनौल बडगुना ने पूर्व में जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए व दिनांक 26.08.24 को उसे बहला फुसलाकर भगा ले गया है। वादी की तहरीर पर थाना नंदानगर में तत्काल मुक़दमा अपराध संख्या-21/2024, धारा-137(2)/87/65(1)BNS व 5(ठ)/6 पॉक्सो अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण महिला/नाबालिग संबंधी होने के कारण पुलिस अधीक्षक चमोली श्री सर्वेश पंवार महोदय द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  Weather Update: दिल्ली में कोहरे- शीतलहर के साथ होगी नए साल की शुरुआत

पुलिस अधीक्षक के आदेश पर एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया, जो आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कदम उठाने में जुट गई। आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से छिपाने का प्रयास कर रहा था, जबकि पुलिस टीम द्वारा सुरागसरी पतारसी कर लगातार आरोपी की गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही थी, और अंततः मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनांक 06.10.2024 को आरोपी तेजासिंह उर्फ़ तारासिंह को सगोला नंदानगर से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Dehli Election 2025: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया मतदान , वोटिंग को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह

गिरफ्तारी प्रक्रिया पुलिस टीम द्वारा की तत्परता और सूझबूझ का परिणाम है, जिसने इस जघन्य अपराध के आरोपी को न्याय के कटघरे में लाने के लिए अथक प्रयास किए। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है, चमोली पुलिस ने महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह गिरफ्तारी यह संदेश देती है कि अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा और इस तरह के अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी