शास्त्री महेश चंद्र जोशी बने सनातन महापरिषद भारत के नैनीताल जिलाध्यक्ष

खबर शेयर करें

सनातन धर्म की सेवा एवं प्रचार-प्रसार में योगदान को देखते हुए दो वर्ष के लिए मिली जिम्मेदारी


हल्द्वानी। लालकुआं-बिंदुखत्ता निवासी शास्त्री महेश चंद्र जोशी को सनातन महापरिषद भारत की उत्तराखंड प्रदेश इकाई में नैनीताल जिले के जिला अध्यक्ष धार्मिक प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनका मनोनयन दो वर्ष के कार्यकाल के लिए किया गया है।
सनातन महापरिषद भारत की ओर से 14 सितंबर 2026 को जारी मनोनयन-पत्र के अनुसार, सनातन धर्म की सेवा एवं प्रचार-प्रसार के प्रति शास्त्री महेश चंद्र जोशी की निष्ठा और समर्पण को देखते हुए उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है। संगठन की ओर से उनसे महासभा की नीतियों, उद्देश्यों और सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करते हुए सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में योगदान देने की अपेक्षा की गई है।
शास्त्री महेश चंद्र जोशी को यह जिम्मेदारी सनातन महापरिषद भारत भारत के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष गणेश दत्त काण्डपाल द्वारा सौंपी गई है। उनके मनोनयन की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र के लोगों और शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।