Haldwani: एस बैंड पर मौत का खूनी टकराव, दो घरों के बुझ गए चिराग

खबर शेयर करें

हल्द्वानी-रुद्रपुर रोड पर आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, चार लोग गंभीर घायल; अस्पताल पहुंचते ही दो युवकों ने तोड़ा दम

हल्द्वानी। सड़क पर दौड़ती रफ्तार ने सोमवार शाम दो परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। हल्द्वानी-रुद्रपुर रोड पर एस बैंड के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत ने चार जिंदगियों को मौत और दर्द के बीच ला खड़ा किया। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। दो घरों के चिराग बुझते ही परिजनों की दुनिया उजड़ गई और इलाके में मातम छा गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड को आपदा प्रबंधन के लिए केंद्र से मिले 1480 करोड़ , सीएम धामी ने जताया आभार

सीओ रविकांत सेमवाल के अनुसार, सोमवार शाम मोटरसाइकिल संख्या यूके 06 बीएच 0219 और यूके 18 ई 6717 के बीच जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में कालाढूंगी निवासी 30 वर्षीय सौरभ बिष्ट पुत्र कुंदन सिंह बिष्ट और रुद्रपुर निवासी 28 वर्षीय राजू गुप्ता पुत्र कृष्ण मुरारी लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस दोनों को तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने लालकुआं- बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

हादसे में कालाढूंगी बंदोबस्ती निवासी 32 वर्षीय बृजेश सती पुत्र जगदीश चंद्र सती और रुद्रपुर निवासी 50 वर्षीय प्रेम शंकर शर्मा पुत्र गंगाधर शर्मा भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

पुलिस ने मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी है। दुर्घटना के संबंध में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता राजस्व गांव की मांग पर कांग्रेस-इंडिया गठबंधन का अनशन 15वें, वन अधिकार संगठन का धरना-प्रदर्शन 13वें दिन जारी

सवाल सड़क सुरक्षा और पुलिस व्यवस्था पर भी: हादसे के बाद यातायात व्यवस्था, जाम और दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर पुलिस की जिम्मेदारी पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, इस दुर्घटना में पुलिस की लापरवाही या किसी अधिकारी की भूमिका को लेकर अभी कोई तथ्य सामने नहीं आया है।