जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकी ढेर

खबर शेयर करें

Jammu Kashmir News: जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों को एक और बड़ी कामयाबी मिली है यहां कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो पाकिस्तानी आतंकियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया। इसके बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश को सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया। मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया। इन आतंकियों से युद्ध जैसे हथियार मिले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सरकार ने दी ट्रेनिंग - राफ्टिंग कराने के लिए तैयार हैं बेटियां

रक्षा प्रवक्ता के अनुसार, सेना को एलओसी पर आतंकी गतिविधि की सूचना प्राप्त हुई थी जिसके बाद सेना ने गूगलधार इलाके में कई जगहों पर तलाशी अभियान शुरू किया। कई स्थानों पर नाके लगाए गए। शनिवार रात करीब 8.10 बजे एलओसी पर संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं।

यह भी पढ़ें 👉  सांसद अजय भट्ट की फटकार का असर, एक्शन में NHAI; हाईवे-109 पर सुरक्षा के कई फैसले

सुरक्षाबलों के ललकारने पर आतंकियों ने एलओसी पार से दाखिल हुए आतंकियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की जिसका जवाब सतर्क जवानों ने भी दिया। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। जवानों ने रात में ही घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया था। रात भर इलाके की सख्त घेराबंदी रखी गई। शनिवार तड़के रोशनी होने के साथ ही आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन पुन: शुरू किया गया। इस दौरान उन्हें इलाके में दो आतंकियों के शव बरामद हुए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: कोल्ड ड्रिंक में नशा पिलाकर युवती के साथ किया दुष्कर्म

सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने एक्स पर इसकी पुष्टि करते हुए एक पोस्ट में लिखा कि सैनिकों ने गुगलधार में दो आतंकियों को मार गिराया है। उनके पास से जो हाथियार व अन्य सामग्री बरामद हुई है।