19 साल बाद कांग्रेस में लौटे यूसुफ खान जरी वाला, समर्थकों के साथ लखनऊ पहुंचकर ग्रहण की सदस्यता

खबर शेयर करें

दर्जनों गाड़ियों के काफिले और ढोल-नगाड़ों के साथ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे, समर्थकों में दिखा उत्साह

बरेली। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) छोड़ने के बाद यूसुफ खान जरी वाला ने 19 साल बाद कांग्रेस में घर वापसी की। बुधवार को लखनऊ स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में उन्होंने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान दर्जनों गाड़ियों के काफिले के साथ उनके पहुंचने पर समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के बीच उनका स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। कांग्रेस में वापसी के साथ ही यूसुफ खान जरी वाला ने अपनी नई राजनीतिक पारी की शुरुआत की। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने यूसुफ खान जरी वाला को कांग्रेस का पट्टा पहनाकर पार्टी में शामिल कराया और उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। इस अवसर पर उनके साथ शहनवाज खान वारसी, मुनव्वर बेग, जाकिर हुसैन, शेर मोहम्मद, आशिक अली, सईद खां, आर.यू. खान, वकार अली, मोहम्मद सलमान खान और शानू समेत अन्य समर्थक मौजूद रहे। यूसुफ खान जरी वाला की कांग्रेस में वापसी को लेकर समर्थकों में उत्साह नजर आया।