Road Accident: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा ,कार खाई में गिरी , तीन लोगों की मौत

खबर शेयर करें

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है ,यहां देवाल विकासखंड के कोटेडा–मोपाटा मोटर मार्ग पर देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय वाहन में पांच लोग सवार थे, जो सभी एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता: पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने शोक संतप्त परिवार को बंधाया ढांढस

दुर्घटना में दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुँची और दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल ले जाया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: ततैया के काटने से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चौड़ निवासी कुछ लोग फोर्ड इकोस्पोर्ट कार (UP15-BF-9963) से मोपाटा में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। थाना देवाल क्षेत्र में इन लोगों ने कार को ढलान पर न्यूट्रल में साइड में पार्क किया था हैंडब्रेक भी लगाया गया था, लेकिन किसी ने गलती से हैंडब्रेक डाउन कर दिए, जिससे कार बेकाबू होकर खाई में गिर गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग टेंपो ट्रैवलर हादसे में अब तक तीन शव बरामद , लापता लोगों की तलाश जारी

हादसे में जिन तीन लोगों की मौत हुई है, वह तीनों चौड़ के रहने वाले थे। इनमें मोहिनी देवी (42), बसंती देवी (35) और भजन सिंह (62) शामिल हैं। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों में ज्योति (23) और खिलाफ सिंह (65) शामिल हैं। दोनों घायलों को तत्काल पीएचसी देवाल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।