400 श्रमिकों को वितरित की गई न्यूट्रीशन, एजुकेशन और हाइजिन किट

खबर शेयर करें


हल्दूचौड़। दुमकाबंगर, बच्ची धर्मा और गोपालपुरम में UKBOCW में पंजीकृत करीब 400 निर्माण श्रमिकों को न्यूट्रीशन, एजुकेशन और हाइजिन किट वितरित की गई।
किट में बच्चों के लिए स्कूल बैग, ज्योमेट्री बॉक्स, वाटर बॉटल व लंच बॉक्स के साथ स्वच्छता सामग्री और पोषाहार सामग्री शामिल रही। वितरण कार्यक्रम के दौरान श्रम विभाग की टीम से राजेश गुप्ता, पंकज कोरंगा, अभिषेक कोहली, हिमांशु दानू, प्रियंका दानू और कोमल दानू सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य श्रमिक परिवारों के बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता को बढ़ावा देना रहा।