बिंदुखत्ता जल्द बनेगा राजस्व गांव: विधायक

खबर शेयर करें

लालकुआं (जीवन गोस्वामी)। क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि भाजपा सरकार बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने के लिए कृत संकल्पित है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राजस्व गांव की प्रक्रिया को विधिवत रूप से तेजी के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा राजस्व गांव को के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री द्वारा कैबिनेट में लाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। आगामी कैबिनेट में इस प्रस्ताव के आने की पूरी संभावना है। उन्होंने कहा पहली बार बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने के लिए ठोस पहल करते हुए प्रक्रिया गतिमान है। विधायक बिष्ट ने कहा कि उनके कार्यकाल में राजस्व गांव बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई है ,जिसे मुकाम तक भी पहुंचाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  धर्म प्रवाह: भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद देवी भागवत महाज्ञान यज्ञ का शुभारंभ

होली मिलन समारोह 3 मार्च को
विधायक आवास हल्दूचौड़ में आगामी 3 मार्च को होली मिलन कार्यक्रम का आयोजित किया जाएगा। जिसमें क्षेत्र की समस्त जनता को आमंत्रित किया गया है। इस दौरान विधायक ने क्षेत्र की समस्त जनता ,प्रदेश वासियों और देशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के स्वस्थ और उज्जवल जीवन की कामना की है।