लालकुआं। न्यायालय से जारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामील के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लालकुआं पुलिस ने काफी समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, क्षेत्राधिकारी लालकुआं और प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के पर्यवेक्षण में हल्दूचौड़ चौकी पुलिस ने कार्रवाई की।
पुलिस ने वारंटी अशोक कुमार जोशी पुत्र नन्दाबल्लभ जोशी, निवासी दुर्गापालपुर मोतीराम, हल्दूचौड़, लालकुआं, जिला नैनीताल को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तार वारंटी को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अर्जुन गिरी, चौकी प्रभारी हल्दूचौड़, कोतवाली लालकुआं तथा कांस्टेबल गुरमेज सिंह शामिल रहे।
Lalkuan Crime: हल्दूचौड़ पुलिस का शिकंजा, लंबे समय से फरार वारंटी गिरफ्तार
