Independence Day: SKM कॉन्वेंट स्कूल में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा आजादी का जश्न

खबर शेयर करें

‍ लालकुआं/ बिंदुखत्ता। एसकेएम कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम में देशभक्ति की भावना के साथ भारतीय संस्कृति की मनमोहक झलक देखने को मिली। वहीं, बच्चों ने त्रेतायुग से लेकर कलियुग तक की विभिन्न झांकियों और प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें 👉  महाविद्यालय में हैदर फिल्म का प्रदर्शन- Nainital News

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक श्री कमलेश पाठक ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। इसलिए उन्हें किताबी ज्ञान के साथ-साथ चारित्रिक एवं सांस्कृतिक ज्ञान भी दिया जाना आवश्यक है। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय खेल: उत्तराखंड में खेलों की नई उड़ान, सीएम धामी ने दिए लिगेसी प्लान पर तेज़ कार्यवाही के निर्देश

कार्यक्रम में उपप्रबंधक धवल पाठक, संयोजक आरती जुयाल, प्रधानाचार्या भावना जोशी सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन हर्षित तिवारी और माही रावत ने किया।