उत्तराखंड: धराली आपदा राहत के लिए एक माह का वेतन देंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

खबर शेयर करें

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा राहत हेतु अपना एक माह का वेतन देंगे।

उत्तरकाशी जिले के धराली एवं हर्षिल क्षेत्र में हाल ही में आई आपदा के दौरान राज्य सरकार द्वारा युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य संचालित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक माह के वेतन को आपदा राहत कार्यों हेतु प्रदान करने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें 👉  Election Results 2024: हरियाणा में BJP ने रचा इतिहास, जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस-NC गठबंधन का परचम

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावित लोगों के साथ हर कदम पर खड़ी है और इस कठिन परिस्थिति में सभी को एकजुट होकर पीड़ितों की सहायता करनी चाहिए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्वयंसेवी संगठनों एवं आम नागरिकों से भी अपील की कि वे अपनी क्षमता के अनुसार राहत कार्यों में सहयोग करें।

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी में समाई तीन दर्जन ग्रामीणों की जमीन, कई मकान खतरे में; ग्रामीणों ने दिया धरना, मांगी सुरक्षा

मुख्यमंत्री धामी स्वयं राहत एवं बचाव कार्यों की निरंतर निगरानी कर रहे हैं तथा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने के निर्देश दे चुके हैं।