Earthquake: उत्तराखंड में आज यहां फिर भूकंप, हफ्ते में सातवीं बार डोली धरती

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में गुरुवार शाम को फिर भूकंप के झटके महसूस हुए। झटका आते ही लोग अपने घरों, दफ्तरों और दुकानों से बाहर निकल आए। पांच दिन के भीतर लगातार आ रहे भूकंप के झटकों से लोग दहशत में हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड को आपदा प्रबंधन के लिए केंद्र से मिले 1480 करोड़ , सीएम धामी ने जताया आभार

जनपद मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में शाम 7:31 बजे भूकंप का झटका महसूस किया गया। इससे लोग दहशत में आ गए हैं। जिला आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार यह भूकंप 2.7 रिक्टर स्केल पर मापा गया है। तो वहीं इसका केंद्र तहसील बड़कोट के सरुताल झील, फुच-कंडी, यमुनोत्री रेंज वन क्षेत्र में था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 21 जून को भराड़ीसैंण में होगा योग दिवस का मुख्य आयोजन

29, 24 और 25 जनवरी को भूकंप के झटके किए गए थे महसूस
इसस पहले बुधवार को भी भूकंप के झटके ने लोगों को डराया था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.7 मापी गयी है, जिसका केंद्र जनपद में ग्राम साल्ड उपरीकोट व निसमोर के मध्य वन क्षेत्र में था। इससे पूर्व 24 जनवरी को भी यहां भूकंप के एक के बाद एक तीन झटके और 25 जनवरी को दो झटके महसूस किए गए थे।