हल्द्वानी में होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया में उमड़ी भारी भीड़, युवाओं में दिखा उत्साह

खबर शेयर करें

मंडलीय कमांडेंट एल.एम. जोशी के नेतृत्व में जारी है भर्ती प्रक्रिया, नवाबी रोड स्थित कार्यालय में चल रहा फॉर्म जमा कार्य

हल्द्वानी। 2026-27 की चल रही होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया के तहत 19 मई 2026 को जिला नैनीताल में बेरोजगार युवाओं की भारी भीड़ देखने को मिली। भर्ती प्रक्रिया में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और फॉर्म जमा कराने के लिए लंबी कतारें लगी रहीं।
यह संपूर्ण भर्ती प्रक्रिया मंडलीय कमांडेंट एल.एम. जोशी, जिला कमांडेंट श्रीमती प्रतिमा तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अरुण के नेतृत्व में संपन्न कराई जा रही है। फॉर्म एकत्रित करने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर चेतन मैथानी, बी.ओ. सोनू कुमार, ओमवीर सहित सहायक कर्मियों सुनील कुमार, पवन नाथ, गुंजन सुयाल एवं योगेश को सौंपी गई है।
फॉर्म जमा करने का कार्य नबाबी रोड, महेश नगर स्थित होमगार्ड कार्यालय में किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल, 05 अंतर्जनपदीय पशु चोर गिरफ्तार