ऑपरेशन प्रहार: ठगी का वांछित वारंटी गिरफ्तार, लंबे समय से चल रहा था फरार

खबर शेयर करें

लालकुआं। नैनीताल पुलिस द्वारा वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत चौकी हल्दूचौड़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने ठगी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे गैर जमानती वारंटी को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के दिशा-निर्देशन, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी हरबंस सिंह एवं क्षेत्राधिकारी लालकुआं विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में चौकी हल्दूचौड़ पुलिस ने माननीय न्यायालय हल्द्वानी से जारी गैर जमानती वारंट के आधार पर देसराज श्रीवास्तव पुत्र सुखलाल श्रीवास्तव, निवासी नवेदिया मिलक, थाना मिलक, जनपद रामपुर, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध वाद संख्या 498/2022 में धारा 420 भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तार वारंटी को नियमानुसार माननीय न्यायालय हल्द्वानी के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी टीम में चौकी प्रभारी हल्दूचौड़ उपनिरीक्षक अर्जुन गिरी और कांस्टेबल गुरमेज सिंह शामिल रहे।