सांसद अजय भट्ट ने दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं, प्रेम और भाईचारा मजबूत करने का किया आह्वान

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-ऊधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने रक्षाबंधन पर्व पर समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर जारी संदेश में उन्होंने कहा कि यह पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास, स्नेह, समर्पण और सुरक्षा के संकल्प का पावन प्रतीक है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehli News: दिल्ली की मुख्यमंत्री होंगी रेखा गुप्ता , बीजेपी विधायक दल ने लगाई मुहर

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि रक्षाबंधन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक एवं पारिवारिक परंपराओं को मजबूत करने के साथ ही नारी सम्मान और सामाजिक सद्भाव की भावना को भी बढ़ावा देता है। उन्होंने देश एवं प्रदेशवासियों से इस पावन अवसर पर आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द को और मजबूत करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: व्यापार मंडल चुनाव में 6 पदों पर 14 उम्मीदवार मैदान में

उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।