बिंदुखत्ता। अंबेडकर पार्क, संजय नगर बिंदुखत्ता में आयोजित गणेश महोत्सव कार्यक्रम में श्रद्धालुओं और क्षेत्र के सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग शामिल हुए।
इस अवसर पर सभी ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की गई। गणेश महोत्सव के आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता लाखन मेहता, पूर्व किसान मोर्चा अध्यक्ष कृपाल सिंह नेगी, पूर्व अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष हेमंत कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष पंकज कोरंगा सहित चंदन बिष्ट, राघव कार्की, रोहन और नंदकिशोर मौजूद रहे।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने गणेश महोत्सव के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन क्षेत्र में आपसी मेलजोल और भाईचारे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की आराधना कर मंगलकामना की।
