Lalkuan News: ऑपरेशन प्रहार में हल्दूचौड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लंबे समय से फरार वारंटी गिरफ्तार

खबर शेयर करें

हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी अर्जुन गिरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने किशनपुर सकुलिया से वारंटी पवन जोशी को गिरफ्तार किया।

लालकुआं/हल्दूचौड़। नैनीताल जिले में फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत हल्दूचौड़ पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस टीम ने न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट (NBW) के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड देवभूमि ट्रक ओनर्स महासंघ ने किया गढ़वाल मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के दिशा-निर्देशन में जिलेभर में वांछित एवं फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी हरबंश सिंह के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी लालकुआं विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के नेतृत्व में हल्दूचौड़ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।
इसी अभियान के तहत 9 नवंबर 2026 को हल्दूचौड़ पुलिस चौकी की टीम ने न्यायालय हल्द्वानी से जारी गैर जमानती वारंट के अनुपालन में कार्रवाई करते हुए पवन जोशी पुत्र कृष्णानंद जोशी निवासी किशनपुर सकुलिया, मोटाहल्दू, हल्दूचौड़ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने वारंटी को उसके क्षेत्र किशनपुर सकुलिया से पकड़ा।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को नियमानुसार न्यायालय हल्द्वानी के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि फरार वारंटियों और वांछित व्यक्तियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
गिरफ्तारी टीम में ये रहे शामिल
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अर्जुन गिरी, चौकी प्रभारी हल्दूचौड़ तथा कांस्टेबल गुरमेज सिंह शामिल रहे।