ऋषिकेश में आयोजित आम बैठक में प्रदेश संघर्ष समिति का भी गठन, ट्रक यूनियनों के साझा मंच से सरकार के समक्ष उठाए जाएंगे विभिन्न मुद्दे
ऋषिकेश। उत्तराखण्ड देवभूमि ट्रक ओनर्स महासंघ के बैनर तले सोमवार, 27 जुलाई 2026 को ऋषिकेश स्थित होटल फॉरेस्ट व्यू में आम बैठक आयोजित की गई। बैठक में गढ़वाल संभाग की विभिन्न ट्रक यूनियनों के पदाधिकारी और प्रतिनिधि शामिल हुए।
बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राकेश जोशी ने की। इस दौरान गढ़वाल मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। पंच केदार ट्रक यूनियन के जितेंद्र बिष्ट को कार्यकारी अध्यक्ष तथा श्रीकृष्ण बड़ोनी को गढ़वाल मंडल का अध्यक्ष बनाया गया।
नई कार्यकारिणी में कुलदीप बहुगुणा और किशन सिंह रमोला को उपाध्यक्ष, हेमंत कंसवाल को कोषाध्यक्ष, जगमोहन सकलानी और दिनेश बहुगुणा को संरक्षक तथा गजेंद्र सिंह नेगी को मुख्य सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सुशील मलिक, जगत सिंह रावत, राजेंद्र सिंह चौहान, आयुष नेगी, पंकज स्याना, आशीष राणा, नरेंद्र कैन्तूरा, दैव सिंह चौहान और अर्जुन सिंह चौहान को शामिल किया गया। इसके अलावा न्यू जनजाति ट्रक ओनर्स एसोसिएशन, विकासनगर तथा प्रदेश संघर्ष समिति का भी गठन किया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश संघर्ष समिति ट्रक ओनर्स एसोसिएशनों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाएगी। साथ ही यह भी तय किया गया कि उत्तराखण्ड की सभी ट्रक यूनियनें अब उत्तराखण्ड देवभूमि ट्रक ओनर्स महासंघ के बैनर तले कार्य करेंगी। महासंघ का मुख्य कार्यालय हल्द्वानी तथा उपकार्यालय ऋषिकेश में स्थापित किया जाएगा।
बैठक में ललित पाठक, गिरीश मिलकनी, बृजेश तिवारी, जय उप्रेती, राजेश न्योलिया, हरीश जोशी, दयाकिशन शर्मा सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
