Dehli News: फिर जहरीली हुई दिल्ली की आबोहवा , कई इलाकों में 300 पार पहुंचा एक्यूआई

खबर शेयर करें

Delhi air pollution Update: दिल्ली में हर वर्ष दिवाली आने से पहले और बाद में प्रदूषण का प्रकोप बढ़ जाता है। एक बार फिर से दिल्ली की हवा जहरीली हो गई है। दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खराब श्रेणी में पहुंच गया है। प्रदूषण और दूषित हवा के चलते लोगों को सांस लेने में भी कठिनाई हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजधानी के कुछ इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) लेवल 300 के पार पहुंच चुका है। सोमवार सुबह के समय दिल्ली में धुंध की एक पतली लहर पड़ गई थी, जिसके चलते लोगों को काफी कठिनाई हुई।

यह भी पढ़ें 👉  Rohit Bal Passed Away: देश के मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल का निधन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के समीर एप के मुताबिक सोमवार सुबह राजधानी के कई इलाकों में धुंध की चादर दिखाई दी। एक्यूआई 307 तक पहुंच गया था, जोकि प्रदूषण की एक खराब श्रेणी मानी जाती है। जबकि एक दिन पहले एक्यूआई 278 के करीब था। माना जा रहा है कि हवा की रफ्तार अब दिल्ली वालों की परेशानी को और बढ़ा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  NCP नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई में गोली मारकर हत्या, दो शूटर गिरफ्तार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजधानी में कुछ इलाके ऐसे भी हैं, जिनका एक्यूआई 350 के पार पहुंच गया है। आनंद विहार इलाके में 367, अलीपुर 314, बुराड़ी 358, बवाना 352, जहांगीरपुरी 345, नरेला 321, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम 308, मंदिर मार्ग 306, पटपड़गंज 308, अशोक विहार 331, मुंडका 332 और द्वारका समेत कई अन्य इलाकों में भी एक्यूआई 350 पहुंच चुका है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग इसे लेकर सतर्कता बरत रहा है। विभाग की ओर से दिल्ली के प्रदूषण पर नजर रखने के लिए कुल 523 टीमें गठित की गई हैं। बढ़ते प्रदूषण से लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  देशभक्त, महान अर्थशास्त्री व सादगीपूर्ण राजनेता डॉ.मनमोहन सिंह